मनोरंजन

नवरात्र पर भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा ने गायिका कृतिका श्रीवास्तव की गायी स्तुति “नवस्वरूपा” का किया विमोचन

पूजा सामंत, मुंबई
भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा के हाथों गायिका कृतिका श्रीवास्तव द्वारा गाई गई नवदुर्गा की पावन स्तुति “नवस्वरूपा” को रिलीज़ किया। जिसे यू ट्यूब के विजय ऑफिशियल चैनल पर देखा जा सकता है।इसका संगीत विजय लाडेकर ने दिया है, गीतकार शिवपूजन पटवा हैं और इसके वीडियो का निर्देशन सनी मंडावरा ने किया है। इसकी संकल्पना कृतिका के पारिवारिक मित्र और कई बड़ी हस्तियों के मीडिया मैनेजर प्रीतम शर्मा ने की है।

सिंगर कृतिका श्रीवास्तव ने बताया “नवस्वरूपा” दुर्गा माता के 9 स्वरूपों का भक्तिमय वर्णन है। जिसमें माताजी के स्वरुपों को दर्शाया गया है।
अनूप जलोटा ने स्तुति की प्रशंसा करते हुए बताया कि “मैंने कृतिका को पहली बार भोपाल में सुना था, और मैंने उसके माता-पिता को उसे मुंबई में आकर रहने की सलाह दी, और मुझे ख़ुशी है कि कृतिका का माँ दुर्गा की स्तुति वाला इतना अच्छा गाना आज रिलीज़ हो रहा है।”

यह कृतिका का पहला गीत है, जिसको लेकर वह काफी उत्साहित हैं। उन्होंने स्व. कल्याण सेन से संगीत और गायकी का प्रशिक्षण लिया है। कार्यक्रम में कृतिका की माता सविता श्रीवास्तव विशेष रूप से भोपाल से पधारीं।

अनूप जलोटा ने लोगों से स्तुति “नवस्वरूपा” को सुनने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि संगीतकार विजय लाडेकर ने बहुत प्रभावी रूप से इसे कम्पोज़ किया है, इसे सुनकर दुर्गा माता की शक्ति मन मे जागृत हो जाती है। इस स्तुति के लिए गायिका कृतिका श्रीवास्तव के साथ साथ विजय लाडेकर और शिवपूजन पटवा को बहुत बहुत बधाई देता हूँ।

कृतिका गायिका बनने के लिए भोपाल से मुम्बई आई हैं, उन्हें सिंगिंग और म्युज़िक का जुनून है और वह इस स्तुति में बहुत अच्छी तरह से खरी उतरी हैं, खास बात यह है कि यह स्तुति संस्कृत भाषा मे है जो हमें अपनी संस्कृति से जोड़ती है। विजय लाडेकर ने इस स्तुति के संगीत पर पौराणिक प्रवाहों को बहुत अच्छी तरह से संजोया है विजय लाडेकर ने बतलाया कि इसमें नौ स्वरूपों के आधार पर अलग-अलग संगीत के प्रवाहों को डाला गया है उन्होंने कहा कि जहां कालरात्रि में आप सभी को भय से निवारण महसूस होगा वहीं माता की दिव्य झांकी भी नजर आएगी। गीतकार शिवपूजन पटवा ने कहा कि यह एक नया कंसेप्ट है जिसके लिए उन्हें बहुत सोचना पड़ा। कृतिका श्रीवास्तव ने अनूप जलोटा का आभार जताते हुए उनका आशीर्वाद लिया।

?????? गाने का youtube लिंक https://youtu.be/Z5DWEbA65Bg?si=zvV6o6VCPBND1xdC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *