मनोरंजन

जियो स्टूडियोज और आनंद एल राय 24 नवंबर को लेकर आ रहे है सुपरहिट मराठी फिल्म का सीक्वेल झिम्मा 2

Share now

पूजा सामंत, मुंबई

2021 में मराठी फिल्म झिम्मा की सुपर सफलता के बाद, जियो स्टूडियोज और आनंद एल राय ने इसके बहुप्रतीक्षित सीक्वल झिम्मा 2 की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह फिल्म 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सीक्वल के लिए एक बार फिर से निर्देशक की जिम्मेदारी हेमंत ढोमे ने संभाली है और फिल्म में मूल कलाकार निर्मिति सावंत, क्षिति जोग, सुहास जोशी, सुचित्रा बांदेकर, सायली संजीव और सिद्धार्थ चांदेकर को फिरसे एकबार एकसाथ देखने को मिलेगा। दिलचस्प बात यह है कि इस कलाकारों की सूचि मैं और दो प्रसिद्ध अभिनेत्रियां भी शामिल है , जिसका खुलासा जल्द ही होगा!

एक अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव और सुपरहिट फिल्म और दिग्गज कलाकरों का रियूनियन देखने के लिए तैयार हो जाइए जिसका हम सभी इंतजार कर रहे थे!

जियो स्टूडियोज और चलचित्र मंडली निर्मित, कलर येलो प्रोडक्शंसके सहयोग से, ज्योती देशपांडे, आनंद एल राय और क्षिती जोग द्वारा निर्मित, हेमंत ढोमे द्वारा निर्देशित, इरावती कार्णिक द्वारा लिखित, बहुप्रतीक्षित मराठी फिल्म झिम्मा 2, 24 नवंबर 2023 को महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में होगी रिलीज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *