दुमका। झारखंड के दुमका जिले में स्पेन की एक महिला से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह घटना राज्य की राजधानी रांची से करीब 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में शुक्रवार रात तब हुई जब स्पेन का एक पर्यटक जोड़ा एक अस्थायी टेंट में रात्रि विश्राम कर रहा था। यह युगल दुपहिया वाहन से बांग्लादेश से दुमका पहुंचा और वह बिहार से होते हुए नेपाल जाना चाहता था। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार खुद गत रात घटनास्थल पर गए और वहां डेरा डाले हुए हैं। जांच की जा रही है और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है।” उन्होंने कहा, ‘‘घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा। सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपमहानिरीक्षक, संथाल परगना, संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक घटना की जांच कर रहे हैं। कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैंने पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में मीडिया को बयान देने को कहा है।” इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि इस घटना में सात से आठ स्थानीय युवक शामिल थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया है। यह कथित अपराध उस दिन हुआ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने झारखंड दौरे के दौरान राज्य में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और जबरन वसूली को लेकर गंभीर चिंता जताई थी।
Related Articles
नावाडीह प्रखंड को मिला दीवाली का तोहफा, पढ़ें क्या दिलवा रहे हैं विधायक जगरनाथ महतो
Share nowबोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना प्रखंड के चिरुडीह के बांधटांड दीप बोरिंग व डिग्री कॉलेज के किसकिधां पहाड़ी मेला टांड में विधायक मद से स्वीकृत टू शीटर का शौचलत का शिलान्यास बुधवार को डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने किया। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि नावाडीह में […]
ऊपरघाट में नक्सलियों का प्लेटफार्म था गोड़गोड़वा गांव, डीआईजी, कमांडेट व प्रभारी एसपी पहुंचे
Share nowरामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल एक ऐसा गांव जहां पुलिस को पहुंचने के थर-थर कांपती थी। जब भी वहां पुलिस पहुंचती थी, तो साथ पुरी बेरमो अनुमंडल की पुलिस साथ में होती थी। यहां पर नक्सलियों के बीज उगाए जाते थे। जोनल कमांडर निरंजन मांझी का घर यही है। 2007 में हजारीबाग के तिलैया-दुमूहान जंगल […]
डीवीसी उच्च विद्यालय में चित्रांकन प्रतियोगिता
Share nowबोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना दामोदर घाटी निगम के 72 वां स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर दामोदर घाटी निगम + 2 उच्च विद्यालय में अंतर विद्यालय चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीवीसी बोकारो थर्मल के उपनिदेशक (मानव संसाधन )रविंद्र कुमार तथा डीवीसी प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य जी के मिश्रा व […]