देश

35,000 रुपए में नीलाम हुआ एक नींबू, जानिये क्या है नींबू की खासियत?

Share now

इरोड(तमिलनाडु)। तमिलनाडु में इरोड के एक गांव स्थित मंदिर में हुई नीलामी में एक नींबू 35,000 रुपये में बिका। मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। परंपरा के अनुसार, इरोड से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शिवगिरि गांव के पास पझापूसियन मंदिर में महाशिवरात्रि उत्सव के दौरान भगवान शिव को नींबू और फल सहित अन्य वस्तुएं चढ़ाई जाती हैं। बाद में इन वस्तुओं की नीलामी की जाती है। मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि नीलामी में कम से कम 15 श्रद्धालुओं ने भाग लिया और इरोड के एक श्रद्धालु को एक नींबू 35,000 रुपये में बेचा गया। मंदिर के पुजारी ने नीलाम किए गए नींबू को सबसे अधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को सौंपा। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति सबसे ऊंची बोली लगाता है और नींबू प्राप्त करता है, उसे आने वाले वर्षों में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
तिरुवनैनल्लूर के बालथंडायुथपानी मंदिर में इष्टदेव मुरुगा के भाले पर कील लगे नींबू की नीलामी करने की प्रथा है। त्योहार के पहले 9 दिनों के दौरान हर दिन एक नींबू पर कील लगाई जाती है। इसके बाद आखिरी दिन इनकी बोली लगती है। 2016 में इस मंदिर में पहले दिन के नींबू की कीमत 39 हजार रुपए थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *