यूपी

छा गए देवेंद्र जोशी, तोड़ दिया महानगर भाजपा का पिछला रिकॉर्ड, लेकिन समाजवादी पार्टी के शमीम खां सुल्तानी से अभी थोड़ा पीछे हैं, जानिये क्या है पूरा मामला?

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली
वरिष्ठ भाजपा नेता और बरेली महानगर भाजपा के सदस्यता अभियान प्रमुख देवेंद्र जोशी के नेतृत्व में महानगर में इस बार सक्रिय सदस्यों को जोड़ने में भाजपा ने नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। पिछली बार जहां भाजपा ने 552 सक्रिय सदस्यों को जोड़ा था, वहीं इस बार यह आंकड़ा वीरवार शाम तक 690 पर पहुंच चुका था। अभी चार दिन और शेष हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सक्रिय सदस्यों का आंकड़ा लगभग 900 तक पहुंच सकता है जो पिछली बार की तुलना में लगभग दोगुना होगा। हालांकि, सक्रिय सदस्यों की यह संख्या समाजवादी पार्टी के 750 सक्रिय सदस्यों की तुलना में कम है। इस मामले में शमीम खां सुल्तानी भाजपा से फिलहाल आगे नजर आ रहे हैं लेकिन अगले चार दिन में यह तय होगा कि भाजपा अपने मुख्य विरोधी दल का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी अथवा नहीं।
बता दें कि भाजपा ने इस बार महानगर में सदस्यता अभियान की कमान देवेंद्र जोशी को सौंपी थी। देवेंद्र जोशी ने बताया कि हमें पार्टी की ओर से 1 लाख 58 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य सौंपा गया था। इस लक्ष्य का आधार लोकसभा चुनाव में शहर और कैंट विधानसभा सीटों पर मिले वोट थे। हमें शहर विधानसभा सीट पर 120000 वोट मिले थे और कैंट विधानसभा सीट पर 96000 वोट मिले थे।
दोनों सीटों पर मिले वोटों के 75% यानि 158000 प्राथमिक सदस्य हमें बनाने थे। हमने समय से पूर्व ही पूरा कर लिया और दो लाख से भी अधिक सदस्य बना लिए हैं। वहीं, 690 सक्रिय सदस्य बनाए हैं। अभी चार दिन बाकी हैं। हमारे 9 मंडल हैं। प्रत्येक मंडल में कम से कम सौ सक्रिय सदस्य बनाने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि हम ब्रज क्षेत्र में सदस्यता अभियान में दूसरे नंबर पर हैं।
शहर विधानसभा सीट पर 111000 और कैंट विधानसभा सीट पर 90000 प्राथमिक सदस्य बनाए हैं।
बता दें कि कोई भी सदस्य तभी सक्रिय सदस्य माना जाएगा जब वह 50 प्राथमिक सदस्यों को जोड़ेगा।
इस बार चलाए गए सदस्यता अभियान का अंतिम विवरण 25 नवंबर को आएगा।
वहीं, समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने बताया कि विपक्ष में रहने के बावजूद समाजवादी पार्टी ने अपने सदस्यता अभियान में 750 सक्रिय सदस्य जोड़े थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *