यूपी

राहुल गांधी की बिहार में चल रही ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ में देशभर से जुटेंगे विपक्षी दलों के नेता

Share now

पटना। बिहार से चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कथित वोट चोरी के खिलाफ ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ में शामिल हो रहे आम जनता के साथ- साथ अब कुछ विपक्षी दलों के कई नेता भी शामिल होने वाले हैं। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि मतदाता अधिकार यात्रा में आने वाले दिनों में इंडिया गठबंधन के घटक दल और कांग्रेस के कई प्रमुख नेता भी इसमें शामिल होंगे।
वेणुगोपाल की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, यात्रा में ‘इंडिया’ गठबंधन और कांग्रेस के कई प्रमुख नेता इसका हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस माह की 26 और 27 तारीख को कांग्रेस की महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी यात्रा में शामिल होंगी। वहीं 27 अगस्त को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी बिहार पहुंच कर इस अभियान का समर्थन करेंगे। 29 अगस्त को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया यात्रा में भाग लेंगे, तो 30 अगस्त को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यात्रा में शामिल होंगे। सोशल मीडिया पर दी गयी जानकारी के अनुसार, आगामी दिनों में कुछ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और विपक्ष के वरिष्ठ नेता भी इस यात्रा से जुड़ेंगे। इनमें मुख्य नाम झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हैं।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *