यूपी

डॉ. अनीस बेग के नेतृत्व में भव्य पीडीए महापंचायत महिला सभा का आयोजन, अनीस बेग के समर्थन मेें पूरे जोश से उमड़ीं महिला कार्यकर्ता

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली
बरेली आईएमए सभागार में रविवार को समाजवादी पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर अनीस बेग की ओर से एक भव्य पीडीए महापंचायत महिला सभा का आयोजन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता सपा के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रवक्ता नेहा यादव मौजूद रहीं।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया। माहौल नारेबाजी, तालियों और उत्साह से गूंज उठा। “जय अखिलेश, तय अखिलेश” और “अनीस बेग जिंदाबाद” के नारों ने पूरे सभास्थल को एकजुटता और जोश से भर दिया।


सभा में महानगर उपाध्यक्ष एवं कैंट विधानसभा प्रभारी राजेश मौर्य, कार्यक्रम संचालक पंडित दीपक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष और वाल्मीकि समाज के नेता गुरु प्रसाद काले, पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, प्रमोद बिष्ट, सरताज गजल अंसारी, शांति सिंह, रीना खान, दिनेश यादव, डॉ. सुची, रणवीर जाटव, सुनील सागर, सचिन आनंद, मिराज अंसारी, हरिओम प्रजापति, नाजिम कुरैशी, ऋषि यादव, वीना गौतम, रोहित राजपूत और जमुना प्रसाद मौर्य समेत बड़ी संख्या में नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


मुख्य अतिथि जूही सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी को मजबूत बनाना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की योजनाओं और नीतियों को हर घर तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी मेहनत और लगन से संगठन और भी मजबूती हासिल करेगा।


सभा को संबोधित करते हुए डॉ. अनीस बेग ने कहा कि पीडीए जनता की असली आवाज है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी और नौजवान- सबकी भलाई के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा।


डॉ. बेग ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर जोर देते हुए कहा कि पीडीए केवल राजनीति करने के लिए नहीं बना है, बल्कि समाज की बेहतरी और हर वर्ग की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन की ताकत बनें और जनता तक उसके संदेश को पहुंचाएं।


सभा में मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी संगठन की नीतियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और तालियों से अपने नेताओं का उत्साह बढ़ाया। पूरे कार्यक्रम में एकजुटता, उत्साह और जनसमर्थन का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
सभा के अंत में डॉ. अनीस बेग ने सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जनसमर्थन ही पीडीए की सबसे बड़ी ताकत है और आने वाले समय में संगठन और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने दावा किया कि यह सभा इस बात का साफ संकेत है कि पीडीए अब बरेली ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में एक नई ऊर्जा के साथ जनआंदोलन खड़ा करेगा।


यह भव्य महिला महापंचायत न सिर्फ एक राजनीतिक आयोजन था, बल्कि यह इस बात का भी संकेत था कि संगठन और डॉक्टर अनीस बेग के समर्थन में महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है। कार्यकर्ताओं का जोश, नेताओं के भाषण और जनता का समर्थन यह बताता है कि आने वाले दिनों में पीडीए एक बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में सामने आ सकता है।


सभा के दौरान यह साफ दिखाई दे रहा था कि कार्यकर्ता एकजुट हैं और संगठन के साथ ही अनीस बेग को मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मंच से लेकर सभागार तक हर तरफ तालियों और नारों की गूंज थी।


यह आयोजन केवल एक सभा नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और अनीस बेग की शक्ति का प्रदर्शन भी था। इसने यह साबित कर दिया कि आने वाले समय में पीडीए का असर केवल बरेली ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में देखने को मिलेगा।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *