यूपी

13 नवम्बर को बरेली आ रहे हैं अखिलेश यादव, कोई सभा नहीं करेंगे, घर जाकर दिग्ग्जों से मिलेंगे, जानिये किस-किस नेता के घर जाएंगे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष?

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगामी 13 नवम्बर को बरेली आ रहे हैं। इस दौरान वह कोई सभा या बैठक नहीं करेंगे। वह जिले के दिग्गज नेताओं के घर जाकर उनसे मिलेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा ले सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव पूर्व मंत्री और बहेड़ी विधायक अता उर रहमान की बेटी के विवाह समारोह में शिरकत करेंगे और नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद देंगे। साथ ही इसी दिन मीरगंज के पूर्व विधायक सुल्तान बेग की बेटी के विवाह समारोह में भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा पूर्व सपा जिला अध्यक्ष अगम मौर्य के घर पर एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।
इनके अलावा सपा सुप्रीमो पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिंह यादव के आवास पर भी जाएंगे। वहां कुछ देर बातचीत करेंगे। अखिलेश यादव का भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम के आवास पर भी जाने का कार्यक्रम है।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व भी अखिलेश यादव बरेली आए थे लेकिन एयरपोर्ट से ही चले गए थे। उसी दौरान अता उर रहमान ने उन्हें अपनी बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया था जिसे उन्होंने तत्काल स्वीकार कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *