यूपी

बाबा साहब ने दिलाया सम्मान से जीने का अवसर : शमीम सुल्तानी

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

सामाजिक सुधारक और भारत के सविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अम्बेडकर एक महान व्यक्तित्व के स्वामी थे आपने छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ बहुत मुखर होकर संघर्ष कर दलितों और समाज में पिछड़े लोगों को सम्मान से जीने का हक दिलाया। बाबा साहब की 135वीं जयंती के मौके पर अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश भर के सपा मुख्यालयों पर समारोह आयोजित किये गए तथा सपा मुखिया के निर्देश पर विधानसभाओं के सेक्टरों में बाबा साहब की जयंती के कार्यक्रम आयोजित किये गए।

इसी कड़ी में सपा कार्यालय पर भव्य कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
बाबा साहब के चित्र पर सपा नेताओं ने पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि देश के लिए संविधान का निर्माण, हिंदू कोड बिल, और महिलाओं के अधिकारों के लिए कानून बनाने का काम बाबा साहब ने किया था बाबा साहब ने छुआछूत और जाति प्रथा के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने आजादी से पहले अछूतों को सार्वजनिक जल स्रोतों से पानी लेने का अधिकार दिलाने के लिए सत्याग्रह का नेतृत्व किया। आपको देश के सबसे बड़े संविधान को लिखने का जब मौका मिला तो उन्होंने जो भी कानून बनाये वह बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए समान रूप से बनाया।
भोजीपुरा विधायक शहज़िल इस्लाम ने कहा बाबा साहब का मिशन उनके बाद मान्यवर कांशीराम ने पूरा करने के लिए बहुत कार्य किया किन्तु उनके बाद उनके मिशन जो हाशिये पर आ गया था आज उसको पूरा करने के लिए अखिलेश यादव बहुत मज़बूती और ताकत के साथ पी. डी. ए के माध्यम से पूरा करने में जुटे हैं। 2027 में बाबा साहब के अनुयायी पीडीए को मजबूत करते हुए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जुटेगे।


इसी कड़ी में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा बाबा साहब अम्बेडकर हमारे लिए बहुत ही सम्माननीय हैं , बाबा साहब ने हमें सविधान के रूप में अन्याय और अत्याचार से लड़ने के लिए बहुत बड़ा हथियार प्रदान किया है लेकिन भाजपा और साम्प्रदायिक ताकतें साजिश कर इस संविधान को मिटाने की साजिश रचते रहते हैं लेकिन अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए के लोग उनकी यह साजिश कभी कामयाब नहीं होनें देंगें।
कार्यक्रम के पश्चात् निवर्तमान जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने सैकड़ो परिंदो को महानगर अध्यक्ष के हाथों पिंजड़े से आज़ाद कर खुले आकाश में छुड़वाकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी।
पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा किया।


कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, शहर विधानसभा प्रत्याशी रहे राजेश अग्रवाल, अल्पसंख्यक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष इंजिनियर अनीस अहमद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव सक्सेना तथा अरविन्द यादव, महानगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव, राजेश मौर्या, समयुन खान व रामप्रकाश यादव, जिला के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र यादव, मुश्ताक अहमद, सुरेन्द्र सोनकर, प्रमोद बिष्ट, तनवीर उल इस्लाम तथा निवर्तमान जिला महासचिव संजीव यादव, अशोक यादव, पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना, हज राज्य कमेटी के पूर्व सदस्य सैफ वली खाँ, कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, प्रवक्ता साजिद, हरिशंकर यादव, पार्षद मो. आरिफ कुरैशी, पार्षद अलीम सुल्तानी, ब्रजेश श्रीवास्तव सविता, मो. वसीम, महेन्द्र राजपूत, सय्यद ज़मील एहमद, हैप्पी यादव, नाजिम कुरैशी, सत्यदेव ओझा, गुरु प्रसाद काले बाल्मीकि, डाल चंद्र वाल्मीकि, नीरज राज, अरबिंद वाल्मीकि, अनुज आंनद वाल्मीकि, महिला सभा महानगर अध्यक्ष सरताज़ गज़ल अंसारी, महासचिव एड. हुरिया रहमान, शब्बो खान, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष आदित्य कश्यप, बाबा साहब वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमित गिहार, अकरम खान, ब्रजेश यादव, इश्तियाक सकलैनी, छेदा लाल लोधी, ऋषि राम यादव, राशिद गाज़ी, ओमपाल यादव, युधिष्ठिर पाल सिंह, बाबा मियाँ, ओमपाल यादव, अहमद खान टीटू, राशिद अहमद, गंगा सिंह यादव, नितीश वाल्मीकि, महेन्द्र बिक्रम लोधी, कुलदीप राना, राजेंद्र राजपूत, इंजिनियर अतिकाय सिंह आदि प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *