यूपी

अंबेडकर जयंती पर रहपुरा चौधरी में अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन, सपा के शहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हसीब खान ने दिया सामाजिक समानता, सेवा और समर्पण का संदेश

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को वार्ड 29 रहपुरा चौधरी में समाजवादी पार्टी की ओर से एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सपा के सेक्टर प्रभारी और पूर्व पार्षद आशिक़ हुसैन के निवास पर हुआ, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का में समाजवादी पार्टी के बरेली शहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हसीब खान रहे, जिनकी मौजूदगी ने आयोजन को खास राजनीतिक महत्व दे दिया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर केक काटा और बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान मौजूद लोगों ने बाबा साहब के संघर्ष, सामाजिक न्याय और संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।

समारोह में शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान ने कहा कि बाबा साहब डॉ. अंबेडकर ने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसने हर वर्ग, हर समाज और हर नागरिक को बराबरी का अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा बाबा साहब के विचारों पर चलने वाली पार्टी रही है और सामाजिक न्याय, पिछड़ों, दलितों और कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाती रही है।

हसीब खान ने कहा कि आज के समय में बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है, ताकि समाज में बराबरी, भाईचारा और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि बरेली शहर में समाजवादी पार्टी का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और पार्टी कार्यकर्ता हर वार्ड में जनता के बीच पहुंचकर उनके मुद्दों को उठा रहे हैं। उनकी सक्रियता और लगातार जनसंपर्क को देखते हुए उन्हें शहर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

 

 

कार्यक्रम के मेजबान और सेक्टर प्रभारी आशिक़ हुसैन ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के दबे-कुचले लोगों को सम्मान और अधिकार दिलाने का काम किया। उनका जीवन संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।

इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट रिज़वान, शहर विधानसभा उपाध्यक्ष हाजी शकील अशर्फी, तौक़ीर खान, सईद उर्फ गुड्डू, कौसर अली खान, इमरान खान, राशिद खान, शहीद मम्मा और इं. अब्दुल हफीज़ खान उर्फ कैप्टन साहब सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने और समाज में समानता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

स्थानीय लोगों का कहना था कि हसीब खान लगातार शहर के अलग-अलग इलाकों में सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी यही सक्रियता उन्हें शहर विधानसभा की राजनीति में एक मजबूत और लोकप्रिय चेहरा बना रही है।

अंबेडकर जयंती के इस आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि समाजवादी पार्टी बरेली में सामाजिक न्याय और सर्वसमाज के मुद्दों को लेकर मजबूती से काम कर रही है। वहीं, हसीब खान की बढ़ती सक्रियता और मजबूत पकड़ ने उन्हें शहर विधानसभा सीट की राजनीति में प्रमुख दावेदार के रूप में स्थापित कर दिया है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *