यूपी

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के स्वागत के बहाने डॉ. अनीस बेग ने किया शक्ति प्रदर्शन, अनीस बेग के अस्पताल पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष सहित कई नेता, उमड़ा जनसैलाब

नीरज सिसौदिया, बरेली

बरेली में शनिवार को समाजवादी पार्टी का जोरदार शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला, जब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के स्वागत में सैकड़ों कार्यकर्ता एकजुट होकर पहुंचे। डॉ. अनीस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में आयोजित इस भव्य स्वागत समारोह ने शहर के राजनीतिक माहौल को पूरी तरह समाजवादी रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. अनीस बेग ने किया। उनके साथ नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी, कैंट विधानसभा प्रभारी राजेश मौर्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

पूरे परिसर में ‘समाजवादी पार्टी जिंदाबाद’ और ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’ के नारों की गूंज सुनाई दी। कार्यकर्ताओं का उत्साह और भीड़ का जोश साफ बता रहा था कि पार्टी संगठन बरेली में तेजी से मजबूत हो रहा है।

सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि यह सिर्फ एक स्वागत समारोह नहीं, बल्कि अन्याय, अहंकार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता की भावनाओं का प्रदर्शन है। नेताओं ने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी दिखाई दे रही है।

इस अवसर पर डॉ. अनीस बेग ने कहा कि मजबूत नेतृत्व, समर्पित कार्यकर्ताओं और समाजवादी विचारधारा की ताकत को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच काम कर रहे हैं और आने वाले समय में इसका बड़ा असर देखने को मिलेगा।

प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया। कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया कि बरेली में समाजवादी पार्टी की सक्रियता लगातार बढ़ रही है और संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत हो रहा है।

कार्यक्रम में महानगर सचिव एडवोकेट हुरिया रहमान, महिला सभा महानगर अध्यक्ष ग़ज़ल अंसारी, राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक सभा ज़ैनब फातिमा, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, महानगर सचिव ऋषि यादव, वार्ड अध्यक्ष दिलीप कुमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रोहित राजपूत, विधानसभा सचिव राजकुमार लोधी और नीरज, विधानसभा उपाध्यक्ष पंकज बाल्मीकि, प्रदेश सचिव अंबेडकर वाहिनी कुलदीप बाल्मीकि, अजय महाजन, एससी-एसटी महानगर महासचिव सोनू लाल, पिछड़ा वर्ग महानगर अध्यक्ष आदित्य कश्यप, भावदास जिला अध्यक्ष नीरज बाल्मीकि, आदिल बेग, जावेद हुसैन खान, राजेंद्र कश्यप, सुनील सागर, वीना गौतम और उषा यादव सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

इस भव्य आयोजन ने यह साबित कर दिया कि बरेली में समाजवादी पार्टी न केवल सक्रिय है, बल्कि पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *