यूपी

तड़के सुबह से ही एक्टिव मोड में रहे राजेश अग्रवाल, हसीब खान, पंडित दीपक शर्मा सहित कई सपाई, शुभलेश और शमीम ने संभाली बूथ प्रबंधन की कमान, महानगर के सभी मतदान केंद्रों का किया सघन दौरा, मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में अधिकारियों पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप; जिलाधिकारी से की मौखिक शिकायत

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड निर्वाचन में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर के चुनाव को लेकर सपा पदाधिकारी तड़के सुबह से ही सक्रिय रहे। मतदान शुरू होते ही सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने बूथ प्रबंधन की कमान संभाल ली। दोनों नेताओं ने महानगर क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों का सघन दौरा कर मतदान की स्थिति का जायजा लिया और पार्टी के बूथ प्रभारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा।

मतदान के दौरान सपा नेताओं ने विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर पार्टी की ओर से की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मतदान केंद्र प्रभारियों से मतदाताओं की उपस्थिति, मतदान की गति और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाते हुए पूरे महानगर में चुनावी गतिविधियों पर नजर रखी।

सत्ता के दबाव में काम करने का लगाया आरोप

मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में तैनात अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर सपा नेताओं ने सवाल उठाए। महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने आरोप लगाया कि संबंधित केंद्र पर अधिकारी सत्ता के दबाव में काम कर रहे हैं। हमें हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा जानकारी दी गई थी जिसकी उन्होंने इस मामले में जिलाधिकारी से मौखिक शिकायत कर निष्पक्ष मतदान हेतु तैनात अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की वहीं दोपहर को इसी केंद्र पर समाजवादी पार्टी के मतदान अभिकर्ता को मतदान केंद्र से जबरन बाहर कर दिया गया जिसकी सूचना मिलते ही जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष मनोहर भूषण इंटर कॉलेज पहुंचे और वहां पर फोन द्वारा अधिकारियों से बात कर शिकायत दर्ज कराते हुए निष्पक्ष मतदान की बात की।

शुभलेश यादव ने कहा—निष्पक्ष मतदान लोकतंत्र की बुनियाद

सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव में पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ लगाया गया था। मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और बूथ प्रभारियों से लगातार जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान बेहद जरूरी है। निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के पक्षपात की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों को उसका संज्ञान लेना चाहिए।

शमीम खाँ सुल्तानी बोले—मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी

सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि प्रत्याशी हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर के चुनाव को लेकर महानगर के सभी मतदान केंद्रों पर पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने स्वयं विभिन्न केंद्रों का दौरा कर मतदान की स्थिति का जायजा लिया। मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में अधिकारियों की भूमिका को लेकर मिली परिस्थितियों पर उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत की। उन्होंने कहा कि चुनाव में सभी प्रत्याशियों को समान अवसर मिलना चाहिए और मतदान प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष रहनी चाहिए।
इस दौरान संजीव सक्सेना, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, शिव प्रताप यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, महासचिव पंडित दीपक शर्मा, ज़िला कोषाध्यक्ष एवं प्रवक्ता अशोक यादव, हरिओम प्रजापति, हसीब खान, मोहित सक्सेना, प्रमोद यादव, हैदर अली, जितेंद्र मुंडे, मो. आरिफ़ कुरैशी, अतुल पाराशर, ऋषि यादव, नाजिम कुरैशी, अकरम खान सिम्पल कन्नौजिया, नूतन शर्मा, राजेश मौर्या, राम सेवक, मुकेश मिश्रा, इश्तियाक सकलेनी, फैज मोहम्मद, ताज खान, नरेश विश्वकर्मा, महेश यादव, नरेश पटेल, दीपक वाल्मीकि, प्रमोद अग्रवाल आदि सभी बूथों पर दौरा कर माहौल की जानकारी जुटाते रहें।


वहीं महानगर के शिक्षक एम. एल. सी चुनाव में बरेली महानगर ( नगर निगम क्षेत्र ) के मतदान केंद्रों का मतदान विवरण इस तरह से रहा जहाँ पार्टी द्वारा नियुक्त पदाधिकारी पूरे समय मुस्तैदी से पोलिंग बूथ पर लगे बिस्तरों पर डटे रहे जो इस प्रकार हैं

मतदान केंद्र / बूथ
01 – आर्य पुत्री कन्या इंटर कॉलेज, सुभाष नगर
प्रभारी : समयुन खान
कुल मतदाता – 315
कुल मतदान – 214

02 – राजकीय इंटर कॉलेज
प्रभारी : राम प्रकाश यादव
महानगर उपाध्यक्ष
कुल मतदाता – 162
कुल मतदान – 112

03 – राजकीय बालिका इंटर कॉलेज
प्रभारी : सलीम पटवारी पार्षद
कुल मतदाता – 29
कुल मतदान – 23

04 – तिलक इंटर कॉलेज
प्रभारी :  गौरव सक्सेना नेता पार्षद दल
कुल मतदाता – 409
कुल मतदान – 283

05 – के. डी. एम इंटर कॉलेज
प्रभारी : डॉक्टर शफीक उद्दीन
महानगर उपाध्यक्ष
कुल मतदाता – 82
कुल मतदान – 60

06 – राजकीय इंटर कॉलेज
प्रभारी :  दिनेश यादव महानगर उपाध्यक्ष
कुल मतदाता – 69
कुल मतदान – 49

07- रिक्खी सिंह इंटर कॉलेज
प्रभारी : सैयद जमील अहमद महानगर सचिव
कुल मतदाता – 700
कुल मतदान – 470

08 – बरेली इंटर कॉलेज
प्रभारी : राजेश अग्रवाल पार्षद / पूर्व प्रत्याशी शहर विधानसभा

कुल मतदाता – 131
कुल मतदान – 84

09 – मनोहर भूषण इंटर कॉलेज
प्रभारी : श्री अनुज गंगवार महानगर उपाध्यक्ष
कुल मतदाता – 644
कुल मतदान – 452

10 – के. डी. एम इंटर कॉलेज
प्रभारी : डॉ अमित सक्सेना महानगर उपाध्यक्ष
कुल मतदाता – 179
कुल मतदान – 108

11- मौलाना आजाद इंटर कॉलेज
प्रभारी : एडवोकेट मो. वसीम
महानगर सचिव
कुल मतदाता – 164
कुल मतदान – 117

12 – मौलाना आजाद इंटर कॉलेज
प्रभारी :  सैफ वली खान
पूर्व सदस्य उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड
कुल मतदाता – 129
कुल मतदान -84

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *