देश

संबित पात्रा की छुट्टी, अब इस पूर्व मंत्री को बनाया भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता…

नई दिल्ली| 3 हिंदी भाषी राज्यों में चुनावी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी और संगठन को मजबूत करने में जुट गई है| इसके चलते पार्टी में एक-एक कर बदलाव किए जा रहे हैं| फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा की छुट्टी कर दी गई है और उनकी जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी को भारतीय जनता पार्टी का नया राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है| सूत्र बताते हैं कि संबित पात्रा यह जिम्मेदारी संभालने में पूर्ण रूप से सक्षम नहीं थे और कई बार राजनीतिक बहस के दौरान उन्हें फजीहत का सामना भी करना पड़ा था| न्यूज़ चैनलों पर डिबेट में भी संदीप पात्रा पार्टी की बात को प्रमुखता से रखने में नाकाम साबित हो रहे थे| इसलिए फिलहाल उनसे यह जिम्मेदारी वापस ले ली गई है और अब पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *