उत्तराखंड

मेन मार्केट में आग से लाखों रुपए का नुकसान, ये बड़ी दुकान हुई राख…

Share now

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर

आज दिन में लगभग 4 बजे शहर के मुख्य मार्केट में स्थित हार्डवेयर ओर पेंट की दुकान में अचानक आग लग गई जिससे वहां अफरातफरी मच गयी. आग से लाखों के नुकसान का अनुमान है.
कोतवाली टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत गृहस्थी हार्डवेयर एंड पेंट स्टोर में आग लगी. आग लगने का कारण दुकान में वेल्डिंग का कार्य था. आग तारपीन के तेल में लगी थी. सूचना पर फायर ओर पुलिस के अधिकारी / कर्मचारीयो ने एस्टीगूशर एवं पानी की बौछारों के द्वारा दुकान में लगी आग को बुझाया गया तथा एक बढ़ा हादसा होने से बचाया गया ।


ऱाहत टीम में चंद्र मोहन सिंह- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर, फायर के प्रभारी श्याम सिंह रावत ड्राईवर नानक चन्द, सलामत जान, जसवन्त सिंह, राजू कुमार, फायर मैन अजय मटियाल , महिपाल सिंह, हेमचन्द्र , उमेश राणा, कश्मीर सिंह , अंजुल पाण्डेय, मुकेश कुमार, गिरीश बिष्ट, अमर दीप सिंह, जगजीत सिंह, प्रमोद सौन ओर स्थानीय व्यापारी रहे. वहीं दुकान स्वामी संजय गर्ग ने बताया कि लाखों का नुकसान हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *