उत्तराखंड

कृष्ण लीला नौ अप्रैल से

Share now

लोहाघाट से दीपक शर्मा

लधियाघाटी के भिंगराड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरहीं मे प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दस दिवसीय कृष्ण लीला का भव्य आयोजन नौ अप्रैल से किया जा रहा है ।
इस वर्ष की कृष्ण लीला 12वें वर्ष मे प्रवेश कर रही है विगत 11वर्षों से लगातार चली आ रही है कमेटी द्वारा श्री कृष्ण लीला को इस बार की लीला को भव्य एवं आकर्षक रूप से दिखाया जा रहा है । नौ अप्रैल से दस दिवसीय लीला के समापन एवं 12वर्ष सफलता से पूर्ण करने पर विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया जायेगा।


श्री कृष्ण लीला खरहीं कमेटी के अध्यक्ष तुलसी प्रसाद शर्मा ने बताया कि खरहीं मे होने वाली कृष्ण लीला 12वे वर्ष मे प्रवेश कर रही है जिसका आयोजन नौ अप्रैल से किया जायेगा जिसकी पूरी तैयारियों को लेकर खरही व भिंगराड़ा ग्रामीणों द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है लीला निर्देशक मनीराम जोशी व महिमन शर्मा ने बताया कि विगत एक माह से कृष्ण लीला मे प्रतिभाग करने वाले पात्रों को तालीम दि जा रही है । मौके पर प्रकाश शर्मा, उमापती जोशी, श्याम सिंह , प्रताप सिह ,दीपक शर्मा, दिवान सिंह , चन्द्र शेखर जोशी, कृष्णानन्द भट्ट, रमेश भटृ, दलीप सिह, खीम सिंह, केशव दत्त, अनील रावत , शिव दत्त, सतीश चन्द आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *