झारखण्ड

महिला समूह के सशक्तिकरण से राज्य एवं देश का विकास होगा : टिकैत

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
नावाडीह प्रखंड स्थित ऊपरघाट के मूंगों-रंगामाट्टी पंचायत के कोठी में नये साल के शुभ अवसर पर आजीविका महिला ग्राम संगठन कार्यालय का उद्धघाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सह आजसू केन्द्रीय मुख्यालय सचिव टिकैत कुमार महतो ने फीता काट कर किया। जीप सदस्य टिकैत कुमार महतो महिला समूह को संबोधित करते हुए कहा कि महिला ग्राम समूह से ही गांव एवं समाज का विकास होगा। महिला समूह के सशक्तिकरण से राज्य एंव देश का राजनीति ढांचा होगा। कोठी के 06 महिला समूह को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा आजसू पार्टी सहयोग के तैयार रहती है। प्रवेक्षक के रूप में गीता शर्मा, आंध्रप्रदेश के एस फातिमा, गौसिया बेगम ने महिलाओं को प्रशिक्षण दिया।

कोठी महिला ग्राम संगठन का अध्यक्ष सुमन देवी, सचिव शीला देवी, कोषाध्यक्ष प्रीतिलता देवी, सक्रिय सदस्य आरती कुमारी की एक टीम बनायी गयी। इस मौके पर भाकपा डुमरी विधानसभा प्रभारी नुनूचंद महतो, रामकिशुन महतो, थानूलाल महतो, भुनेश्वर कुमार ‘भुवनेश‘, सुमन कुमार, रंजू देवी, मीणा देवी, शीला देवी सुनीता देवी, गेंदिया देवी, गुड़िया देवी, तारा देवी, प्रमिला कुमारी, मालती, सुषमा, राधा, सेजल, संजना, ऋषि कुमार, राहुल राज सहित सैकड़ों महिला-पुरूष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *