झारखण्ड

महिला को अर्द्धनग्न कर घुमाया, दस महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Share now

बोकारो। रामचंद्र कुमार अंजाना 
सरकार और पुलिस-प्रशासन की लाख कोशिश के बावजूद डायन-बिसाही जैसे मामले पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पा रहा है। बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत जगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र में डायन-बिसाही के नाम पर पिछड़ी जाति की एक महिला को अर्द्धनग्न कर गांव में घुमाया गया। मानव जाति सहित पारिवारिक रिश्ते को भी शर्मिंदा करनेवाली यह घटना कुंदा पंचायत के खंखडा की है।
15 दिन पहले गांव में एक ग्रामीण की मौत पेड़ से गिरने से हो गयी थी। इस पर देवरानी ने अपनी बड़ी गोतनी पर ही डायन-बिसाही करने का आरोप लगाया और फिर अपनी अगुवाई में आस-पड़ोस की महिलाओं के साथ अपनी ही बड़ी गोतनी को अर्द्धनग्न कर गांव में बीते गुरुवार की शाम को घुमाया। सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची, तब तक देर हो चुकी थी।
घटना के बाद पीड़ित महिला ने जगेश्वर बिहार थाना को शिकायत दर्ज कराई। इसके आलोक में पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए केस करने में देरी नहीं की। और जगेश्वर बिहार थाना प्रभारी विष्णु शाहा के नेतृत्व में महिला बल के साथ शुक्रवार को ही नामजद दस महिलाओं बुधनी देवी, संगीता देवी, सुंदरी देवी, सविता देवी, पार्वती देवी, रीना देवी, मीना देवी, पुष्पा देवी, कौशल्या देवी व काजो देवी को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया गया। अन्य अज्ञात महिलाओं पर भी प्राथमिकी दर्ज है।
बेरमो पुलिस पदाधिकारी ने कहा

बेरमो डीएसपी अंजनी अंजन ने कहा कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसके बाद मामले में 10 महिलाओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया है। अन्य अज्ञात का भी पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *