झारखण्ड

कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, जानिये क्यों?

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, कसमार/ बोकारो थर्मल

कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरईकला पंचायत के तेतरटांड़ टोला में रविवार देर रात एक कलयुगी बेटे ने धारदार टांगी से काटकर पिता की हत्या कर दी है। आरोपी पुत्र महानंद महतो (उम्र 35 वर्ष) को कसमार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया  है। इस बाबत मृतक बीरबल महतो (उम्र 70 वर्ष) के छोटे पुत्र निरंजन महतो ने कसमार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटा

जानकारी के अनुसार, तेतरटांड़ टोला निवासी बीरबल महतो के तीन पुत्र व दो पुत्री है। बड़ा पुत्र बेंगलूर में काम करता है। मंझला पुत्र महानंद महतो (उम्र 30 वर्ष) की शादी जरीडीह प्रखंड की भस्की पंचायत अंतर्गत रोरिया गांव में हुई है। वह ससुराल में ही पिछले करीब तीन साल से घर जमाई बन कर रह रहा था। दो दिन पहले ही अपना घर आया था।जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात को बीरबल महतो व महानंद दोनों एक साथ बैठकर खाना भी खाया। इस दौरान बीरबल ने अपनी छोटी बेटी पिंकी की शादी की बात उठाई। बेटी की शादी के लिए पैसे की जुगाड़ करने व रिश्ता जुटाने की बात पर बाप बेटे में हल्की फुल्की बहस हो गयी।महानंद से कहा की तुम्हारी बहन शादी की उम्र की हो गई है। किसी भाई का इस पर कोई ध्यान नहीं है।

इस पर महानंद गुस्सा गया। इसके बाद बीरबल सोने चले गये। बताया गया कि इसी बीच महानंद ने नींद में सोये पिता की गर्दन पर कुल्हाड़ी से तीन बार हमला कर उसे मौत की नींद सुला दी। घटना के बाद हो-हल्ला मच गया। महानंद भाग खड़ा हुआ, लेकिन मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने उसे दबोच लिया और रात भर रस्सी से बांध कर रखा। सोमवार की सुबह सुबह घटना की जानकारी पाकर कसमार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा महानंद को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए चास भेज दिया। कसमार थाना प्रभारी कामता राम ने बताया कि आरोपी महानंद को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपना जुर्म कबूल किया है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *