देश

विद्या भारती के अखिल भारतीय प्रचार विभाग की बैठक, विभाग के विस्तार पर मंथन

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
शनिवार को विद्या भारती के अखिल भारतीय प्रचार विभाग की एक बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए किया गया.
बैठक में संगठन के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुधाकर रेड्डी, अखिल भारतीय कार्यालय प्रमुख विजय मारू औऱ अखिल भारतीय मंत्री अवनीश भटनागर ने प्रांत प्रचार विभाग के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया. इस दौरान विद्या भारती के प्रचार विभाग को और सशक्त बनाने एवं विद्या भारती द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर मंथन किया गया.

केंद्रीय पदाधिकारियों ने अपने अधीनस्थों में नई ऊर्जा का संचार किया. बैठक में प्रचार विभाग के विस्तार पर भी जोर दिया गया. साथ ही सभी प्रांतों में विद्या भारती के चल रहे सेवा कार्यों की जानकारी भी केंद्रीय पदाधिकारियों ने ली. वहीं, ऑनलाइन शिक्षा देने हेतु नए प्रयोगों के संबंध में सभी से सुझाव भी लिए गए. यह जानकारी विद्या भारती पंजाब के प्रचार विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *