झारखण्ड

कोयला तस्करी को लेकर बोकारो एसपी गंभीर, थाना प्रभारियों को दी हिदायत

ऊपरघाट। रामचंद्र कुमार अंजाना 
बेरमो कोयलांचल में विभिन्न इलाकों से कोयले की तस्करी को रोकने के लिए बोकारो एसपी चंदन कुमार झा गंभीर दिख रहें है। कोयला तस्करी को लेकर एसपी ने कोयलाचंल के थानेदारों को कड़ी हिदायत दी है। इसका असर भी ऊपरघाट में देखने को मिल रहा है। कोयला तस्करी के बदनाम ऊपरघाट के विभिन्न एरिया को चिहिृत कर बोकारो वन रेंज अधिकारी अमित कुमार चैधरी और पेंक-नारायणपुर थाना प्रभारी कार्तिक कुमार महतो की एक संयुक्त टीम ने ऊपरघाट के विभिन्न जंगलों में ट्रेंच का निर्माण करवाया रहें है। टेंच की गहरायी लगभग पांच मीटर है। थाना प्रभारी कार्तिक कुमार महतो ने बताया ताराबेड़ा, तेतरियाबेड़ा, सोतापानी और पिलपिलो जंगल से कोयला कारोबारियों ने अवैध रूप से सुरंग बनाकर बाइक और ट्रैक्टरों के माध्यम से धंधा करने की सूचना बराबर पुलिस को मिलती रहती है। सटीक सूचना के बावजूद उग्रवाद प्रभावित इलाका होने के कारण पुलिस की कार्रवाई में देरी हो जाती है, जिसका लाभ कोयला कारोबारी को मिल जाता है। बोकारो एसपी के आदेश पर जंगलों के निकासी प्वांइटों पर ट्रेंच का निर्माण किया जा रहा है, ताकि बाइक और ट्रैक्टर जंगल के अंदर प्रवेश नहीं कर सकें।
कहां-कहां है अवैध सुरंग: बेरमो कोयलांचल के चतरोचट्टी, गोमिया, चलकरी, खेतको, जागेश्वर बिहार, पिलपिलो, फेज-दो, गोबिंदपुर, ताराबेड़ा, सोतापानी, तेतरियाबेड़ा, महुआटांड आदि इलाकों में सैकड़ों कोयले के अवैध सुरंग बना है। इससें पूर्व बेरमो वन प्रक्षेत्र के तत्कालीन रेंजर डीके श्रीवास्तव और पेंक-नारायणपुर थाना के पूर्व प्रभारी रंजीत कुमार ने जंगलों में बने सैकड़ों कोयले के अवैध सुरंगों को जेसीबी मशीन से डोजरिंग करवाया था। लेकिन बाद कोयला कारोबारियों ने सुरंगों को फिर से कोयला निकालने का काम शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *