झारखण्ड

बाइक की तलाश में पहुंची पुलिस को मिली पिस्टल व गोली

रामचंद्र कुमार अंजाना/ बोकारो थर्मल 
बोकारो थर्मल थाना स्थित केंद्रीय बाजार से बाइक चोरी के बाद पुलिस हरकत में आई और छापेमारी अभियान शुरू किया छापेमारी के क्रम में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर सदल-बल के साथ निमियाघाट थाना से जेल भेजा गया आरोपी बोकारो थर्मल नूरीनगर निवासी मो मशराफुल अंसारी के घर छापेमारी अभियान चलाया। जहां आरोपी नही मिला। पुलिस पहुंचने से पहले वह भाग निकला। लेकिन उसके घर मे सर्च अभियान चलाया गया तो उसके घर से एक पिस्टल व एक गोली बरामद किया गया। घर मे मिला पिस्टल व गोली को पुलिस जब्त कर लिया। इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इस संदर्भ में इंस्पेक्टर ठाकुर ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी के बाद मिली सूचना पर छापेमारी अभियान चलाने के क्रम में बोकारो थर्मल स्थित नूरी नगर निवासी मशराफुल अंसारी के घर से एक देशी कट्टा (पिस्टल) व 3.15 की एक गोली बरामद किया गया है आरोपी की तलाश पूरी सख्ती से की जा रही है। बताया की मशराफुल अंसारी कुछ माह पूर्व मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में गिरिडीह जिला के निमियाघाट थाना से जेल भेजा जा चुका है उसी के तलाश में पुलिस पहुंची तो वह फरार हो गया लेकिन उसके घर से पिस्टल व गोली जब्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *