झारखण्ड

ऊपरघाट के पिलपिलो में 11 दिवसीय तारकेश्वर महतो ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित
कंजकिरो पंचायत के पिलपीलो मेंं युवा विकास क्लब के द्वारा 11 दिवसीय
32वांं तारकेश्वर महतो ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता गुरूवार को शुरू किया गया। प्रतियोगिता का उदघाटन मैच कुड़ी बाबा स्पोंर्टिंग क्लब पलामू बनाम जूनियर क्लब पिलपीलो के बीच खेला गया। जिसमे कुड़ी बाबा स्पोंर्टिंग ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पिलपिलो की टीम को 2_0 से हराकर प्रतियोगिता के दुसरे चक्र में प्रवेश कर गया।आज का दुसरा मैच बेरमो फुटबॉल क्लब सन्डे बाजार बनाम स्टुडेंट क्लब गटटीगढा के बीच खेला गया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उदघाटन नावाडीह बीस सूत्री अध्यक्ष रणविजय सिंह, भाजपा डुमरी विधानसभा कोर कमिटी सदस्य प्रदीप साहू, नारायणपुर मुखिया भेखलाल महतो, वरीय शिक्षक झब्बूलाल महतो ने संयुक्त रूप से खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि खिलाडियों को खेल भावना से खेलना चाहिए। हार-जीत खेल का एक पहलू है। हार कर जो खिलाडी विजेता बनता है, वह बाजीगर कहलाता है। टुनॉमेंट के प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि 11 दिवसीय फुटबॉल टुनॉमेंट के फाइनल समारोह 4 नंवबर को होगा। जिसमे राज्य के खेल मंत्री उमर बाऊरी, गिरीडीह सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो सहित डीवीसी व सीसीएल के अधिकारी बतौर अतिथि शिरकत करेंगे। इसके फाईनल समारोह के दिन लड़कियों का प्रदर्शनी मैंच भी होगा। रात में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। इस मौके पर गिरीडीह सांसद प्रतिनिधि तारकेश्वर महतो, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष वासुदेव महतो, विजय पंडित, गोविंद किस्कू, दिलीप मिर्धा, मोतीलाल महतो, नंदलाल मुंडा, वार्ड सदस्य गणेश महतो, मनोज कुमार महतो, संतोष कुमार उजागर सहित सैकडों खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *