पंजाब

युवा भाजपा का अधिवेशन लोकसभा चुनावों में विजय लक्ष्य सुनिश्चित करेगा : सन्नी शर्मा

Share now

जालंधर : भारतीय जनता युवा की तरफ से 27 व 28 अक्टूबर को हैदराबाद की परेड ग्राउंड में करवाये जा रहे विजय लक्ष्य युवा अधिवेशन मे पंजाब युवा प्रधान सन्नी शर्मा की अध्यक्षता मे पंजाब के हर जिले से नौजवान युवा अधिवेशन मे पहुंचेगे इस बात की जानकारी पंजाब युवा भाजपा के मीडिया इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की ने दी।इस कार्यक्रम के विषय पर पंजाब युवा भाजपा की तरफ से जारी बयान मे पंजाब प्रधाब सन्नी शर्मा ने कहा हैदराबाद मे होने वाला युवा भाजपा का अधिवेशन अगले वर्ष देश मे होने वाले लोकसभा चुनावों मे भाजपा का विजय लक्ष्य सुनिश्चित करेगा।जिसको पूरा करने में युवा भाजपा का हर कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करेगा।सन्नी ने बताया इस अधिवेशन मे देश के हर जिले से आये युवाओ को राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जी,राष्ट्रीय युवा भाजपा प्रधान पूनम महाजन जी, राष्ट्रीय भाजपा संगठन महामंत्री रामलाल जी,राष्ट्रीय महामंत्री व युवा भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव एवं कई केंद्रीय मंत्री व नेताओ का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।जिसके बाद लोकसभा चुनावों की तैयारी के लिए शीर्ष नेताओं के बताए मार्ग पर चलकर भारत का हर नौजवान हर शहर, हर गाँव,हर बूथ व हर वोटर तक पिछले चार सालों मे केंद्र मे भाजपा की नरिंदर मोदी सरकार की सफलता पूर्वक एवं भृष्टाचार मुक्त चल रही योजनाओं एवं विचारधारा लेकर जाएगा।

सन्नी ने बताया आने वाले दिनों में युवा मोर्चा प्पनजब के हर मंडल मे विशाल कार्यक्रम और पंजाब मे एक विशाल रैली भी करेगा जिसमे राष्ट्रीय भाजपा प्रधान अमित शाह जी पंजाब के युवाओ का मार्गदर्शन करेगे।सन्नी ने अंत मे बताया की पंजाब युवा की तरफ से नियुक्त किये सभी जिला प्रभारियों ने इस अधिवेशन मे पंजाब के प्रभारी बख्शीश सिंह को लगभग 125 की संख्या बताई है।जिनकी रहने की व्यवस्ता को सुनिश्चित करने के लिए बख्शीश सिंह हैदराबाद पहुंच चुके है।

इस विषय पर अशोक सरीन ने कहा पांच राज्यो मे विधानसभा चुनावों एवं देश मे लोकसभा चुनावों से पहले यह अधिवेशन इतिहासिक होगा जो इस बार भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत के लक्ष्य को पूरा करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *