पंजाब

मोदी को सुनने रामामंडी क्षेत्र से नौजवान भारी संख्या में जाएंगे : अशोक सरीन हिक्की

Share now

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 3 जनवरी को गयरदासपुर मे होने वाली रैली को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल 4 की बैठक मंडल युवा भाजपा नेता पुनीत शर्मा,मंडल प्रधान नसीब बुग्गा की अध्यक्षता मे सम्पन हुई।इस बैठक मे मंडल भाजपा प्रधान रजिंदर शर्मा,महामंत्री सुनील कुकरेती,पंजाब युवा भाजपा मीडिया इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की,जिला महामंत्री अर्जुन खुराना,ज़िला स्पोर्ट्स को-इंचार्ज मनीश रामपाल,उमेश उपाधयाय विशेष रूप से पहुंचे।इस अवसर पर मंडल प्रधान रजिंदर शर्मा ने बताया रैली को लेकर पूरे पंजाब मे भारी उत्साह है क्योंकि कांग्रेस ने पंजाब के हर वासी के साथ धोखा किया है जिसका जवाब लोकसभा चुनावों मे जनता देगी।इस अवसर पर अशोक सरीन हिक्की ने कहा प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी को सुनने रामामंडी क्षेत्र के युवाओ ने विशवास दिलाया भारी संख्या मे सभी एकत्रित होकर गुरदासपुर जाएंगे।सरीन ने कहा रामामंडी क्षेत्र के मंडल 4 का विस्तार बहुत जल्द हर वार्ड स्तर तक होगा।इस अवसर पर महामंत्री अर्जुन खुराना ने कहा 3 जनवरी को लोकसभा चुनावो की शुरुआत करेंगे मोदी जिसके लिए सभी भाजपा कार्यकर्ता लगे हुए है।इस मौके पर नीरज कुमार,निपुन कुमार,सन्नी कुमार,जतिन कालड़ा,मोहित उपाधयाय,हरविंदर सिंह,प्रदीप चाहल,गौरव नाहर, मनदीप सिंह,हैरी जस्सी,बूटा सिंह,रमेश कुमार,अमनदीप सिंह,सचिन कुमार,सोनू सिंह,के.डी शर्मा,रोहित कालड़ा आदि बैठक मे हाज़िर थे।

कैप्शन-मंडल 4 युवा भाजपा की बैठक के दौरान रजिंदर शर्मा,उमेश उपाधयाय,अशोक सरीन,नसीब बुग्गा,अर्जुन खुराना,मनीष रामपाल,पुनीत शर्मा व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *