पंजाब

कोरोना काल में निभाई जा रही सेवाओं के लिए यूथ अकाली नेता राजपाल का सम्मान

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर 

यूथ अकाली दल जालंधर शहरी के अध्यक्ष व पंजाब से दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मीडिया सलाहकार स. सुख्मिंदर सिंह राजपाल का आज यहां गुरुद्वारा छठी पातशाही बस्ती शेखां में उनके द्वारा करोना काल के चलते की जा रही सेवाओं के बदले विशेष प्रोग्राम के दौरान सम्मान किया गया। पिछले तीन महीनों से महामारी के संकट के समय स. सुख्मिंदर सिंह राजपाल और उनके साथियों ने जरूरतमंदो की मदद के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। उनकी तरफ से लंगर की सेवा, जरूरतमंदो को राशन बांटने की सेवा, धार्मिक स्थानों और कलोनियों को सेनेटाइज करने की सेवा लगातार की जा रही है। इस समय सम्मान देने के बाद स्थानक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष स. बेअंत सिंह सरहदी ने कहा कि स. सुख्मिंदर सिंह राजपाल और उनके साथियों ने जिस तरह इस जोखिम के माहौल में सेवा की है इनकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है। स. सरहदी ने कहा कि महामारी के संकट में जब लोग सहम से घरों में बैठे थे तो ये नौजवान गरीबों ,जरूरतमंदो और प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए निकले हुए थे। उन्हों ने कहा कि इन लोगों ने सच्चे सिक्ख होने का प्रमाण दिया है। सम्मान प्राप्त करने के बाद स. राजपाल कहा कि युथ अकाली दल हमेशा अपने गुरू साहिबान के बताए मार्ग पर चलते हुए और अपने बड़ों के दिए संस्कार को अपना कर मानवता की सेवा के लिए तत्पर है और हमेशा रहेगा। उन्हों ने कहा कि हम सभी युवक यहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष और बाकी मेंबरों के शुक्रगुजार हैं वहीं इनकी तरफ से दिए गए सहयोग के लिए भी धन्यवाद देते हैं। यह सम्मान समागम आज यहां सहज पाठों के भोग के बाद आयोजित किया गया। सम्मान देने के समय स. सरहदी के इलावा प्रचार सेक्रेटरी स. परमजीत सिंह नैना, स. इंद्रपाल सिंह अरोड़ा, स. चरनजीत सिंह लूबाना, स. गुरजीत सिंह पोपली, और स. हरबंस सिंह भी मौजूद रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *