पंजाब

पूर्व पार्षद प्रदीप राय के प्रयास से पंद्रह साल बाद बनने लगीं शिवनगर ‌की सड़कें, विधायक बावा हैनरी ‌हुए मेहरबान, पढ़ें क्या है पूरा मामला?

नीरज सिसौदिया, बरेली
शिवनगर की बदहाल सड़कों का इंतजार पंद्रह साल बाद खत्म हो गया है। विधायक बावा हैनरी की मेहरबानी और पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के प्रयासों से पंद्रह साल बाद लगभग एक करोड़ से भी अधिक की लागत से शिवनगर की बदहाल पड़ी एक दर्जन से भी अधिक सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके निर्माण कार्य का शुभारंभ प्रदीप राय ने किया।


उन्होंने बताया की जालंधर नॉर्थ के पहले के विधायक रहे केडी भंडारी ने इन सड़कों को सुधारने की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया लेकिन बावा हैनरी ने इन सड़कों के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये से भी अधिक की धनराशि विधायक निधि से दी और प्रदीप राय को इन सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी। प्रदीप राय ने बताया कि सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। लगभग डेढ़ माह के भीतर सभी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद शिव नगर की जनता की पंद्रह साल पुरानी समस्या का ‌स्थाई समाधान हो जाएगा। अब यहां टूटी सड़कों की वजह से कोई हादसा नहीं होगा और लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।


उन्होंने इन सड़कों के लिए धनराशि स्वीकृत करने के लिए स्थानीय विधायक बावा हैनरी का आभार भी जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *