पंजाब

पंजाब में कमल खिलने का इंतजार कर रही है जनता: राकेश राठौर

जालंधर : आज भारतीय जनता पार्टी एस सी मोर्चे के उत्तरी क्षेत्र के प्रभारी अजमेर सिंह बादल की अद्यक्षता में मंडल 3 में लपड़ते किशनपुरा क्षेत्र में संगठन पर्व सदस्यता अभियान कैम्प का आयोजन किया गया।जिसमें पंजाब भाजपा के महामंत्री राकेश राठौर,जिला अध्य्क्ष रमन पब्बी,युवा मोर्च प्रदेश अध्य्क्ष सनी शर्मा,जिला सचिव अनु शर्मा देवेंद्र कालिया मंडल नो 3 भाजपा अध्य्क्ष पवन वशिष्ठ एस सी मोर्चे के जिला प्रधान सोनू दिनकर विशेष तौर पर उपस्थित हुए।इस अवसर पर राकेश राठौर ने कहा सदस्यता अभियान को लेकर पूरे पंजाब में लोगो में भारी उत्साह है।उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार सत्ता में मस्त है और जनता उनकी कारगुजारियों से त्रस्त हो चुकी है।राकेश राठौर ने कहा की पंजाब की जनता पंजाब में कमल खिलाने के लिए बडी बेसबरी से विधानसभा चुनावो का इंतज़ार कर रही है।उन्होंने कहा की पूरा भारत कांग्रेस मुक्त हो गया है।अब पंजाब की बारी है।
इस अवसर पर जिला अध्य्क्ष रमन पब्बी ने कहा की जनता का पंजाब सरकार से मोह भंग हो चुका है।उन्होंने कहा लोगो में भाजपा के साथ जुड़ने में भारी उत्साह है।उन्होंने कहा पूरे जालन्धर में सबसे ज्यादा सदस्य बनाकर शवेत मालिक और राकेश राठौर की झोली डालेंगे।
इस अवसर पर जिला सचिव अनु शर्मा ने कहा की हर वर्ग की महिला भाजपा से जुड़ना चाहती है।उन्होंने कहा पूरे विश्व में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो महिलाओं को उनका पूरा सन्मान देती है।
इस अवसर पर अजमेर सिंह बादल ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा की वह पूरे उत्तरी क्षेत्र में बूथ स्तर पर कैम्प लगा लोगो को भाजपा के साथ जोड़ेगे।
इस अवसर पर किशनलाल शर्मा अशोक गांधी सोनू सहोता राकेश शर्मा देवेंद्र मिंटू रमेश सोनी दुष्यंत वर्मा संदीप तोमर रणवीर नन्ना अधिवक्ता विशाल बड़ेच हरविंदर गोरा सुनीता रानी अलका रानी सोनिया मंजीत कौर रेणु रानी शिमला रानी विना कुमारी रूपरानी शिव कुमार दुग्गल राजिंदर शर्मा राजीव वशिष्ठ केवल शर्मा मदनलाल शर्मा चेतन कुमार नरेंदर कुमार बलवीर सिंह दर्शन सिंह आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे और इस अवसर पर सेंकडो की संख्या में लोग भाजपा के सदस्य बने.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *