पंजाब

धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम की जयंती

जालंधर। ब्राह्मण सभा की ओर से बस्ती गुर्जर जेपी रोड स्थित परशुराम भवन में धूमधाम से भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस मौके पर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद लंगर भी लगाया गया।

समारोह में भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा और पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया विशेष तौर पर उपस्थित थे। आयोजकों की ओर से भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा विपिन शर्मा साधूराम कालिया, प्रोफेसर योगराज, सुनील शर्मा, कौंसलर रामपाल शर्मा, वरिंदर अरोड़ा, अरुण हांडा, सतीश कपूर, महंत गंगा दास, बाबा बल्ली राम जी आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदीप खुल्लर, रमेश कालिया, नवल कंबोज, प्रोफेसर उन्नति प्रकाश, पवन प्रभाकर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *