पंजाब

दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पंजाब के मीडिया एडवाइजर बने सुखमिंदर सिंह राजपाल, जालंधर में हुए सम्मानित

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
यूथ अकाली दल के जिला प्रधान सुखमिंदर सिंह राजपाल को दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें कमेटी ने अपना पंजाब का मीडिया एडवाइजर नियुक्त किया है. राजपाल की इस उपलब्धि पर उन्हें आज गुरुद्वारा 6वीं पातशाही जालंधर में सम्मानित किया गया.


नई जिम्मेदारी मिलने पर राजपाल ने कहा कि वाहेगुरु की किरपा से उन्हें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है. उनके आशीर्वाद से वह पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाएंगे. उनकी इस उपलब्धि पर अकाली नेताओं ने उन्हें बधाई दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *