पंजाब

हर वर्ग के साथ धोखा करने वाली कैप्टन सरकार के खिलाफ 15 फरवरी को युवा मोर्चा पंजाब में काला दिवस मनाएगा : सनी शर्मा

Share now

जालंधर : भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब हर जिला स्तर पर पंजाब सरकार की नाकामियों को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का 15 फरवरी को काला दिवस के रूप में पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन करेगा. यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने जालंधर मे पंजाब युवा भाजपा के महामंत्री सलील कपूर,विनय महाजन सचिव हनी कंबोज,अशोक दुग्गल,पंजाब मीडिया इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की,ज़िला प्रधान संजीव मनी,सचिव भरत सिक्का,जिला भाजपा मीडिया इंचार्ज अमित भाटिया के साथ बैठक में कही.

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने चुनाव से पहले जिस प्रकार से पंजाब की जनता को हर घर नौकरी,हर नौजवान को स्मार्ट फोन व बेरोज़गारी भत्ता देने का वादा कर गुमराह कर सत्ता में आयी कांग्रेस सरकार आज हर प्रकार से फेल साबित हुई है।
शर्मा ने कहा कि पंजाब गैंगवार,गुंडागर्दी से हर दिन कोई ना कोई मौत की घटना सामने आती है और हत्यरे बेखौफ गुम रहे है क्योंकि कही ना कही उन्हें भी बचाने का काम सरकार में बैठे मंत्रियों का संरक्षण प्राप्त है इसी प्रकार चोरी की घटनाएं पंजाब में बढ़ गई है कॉग्रेस सरकार में चोरों के भी होस्ले बुलंद है बेह बेखौफ होकर चोरियों को अंजाम दे रहे है और पंजाब पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी हुई है कैप्टन सरकार पंजाब में लॉ एंड आर्डर को लेकर भी फेल साबित हुई है।
उन्होंने ने कहा कि कैप्टन सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया युवाओं को नौकरी देना का झूठा वादा किया और नौकरी ना मिलने पर बे रोजगारी बत्ता का वादा सब झूठ का पुलिंदा साबित हुए।शर्मा ने कहा पंजाब सरकार अभी तक 6 वा पे कमीशन लगो नही किया ना ही कोई भर्ती हो रही है आउटसोर्सिंग पर ही पंजाब सरकार के सभी विभाग चल रहे है यहाँ तक की कैप्टन ने भी अपनी कुर्सी आउटसोर्सिंग पर अरूसा को दे रखी है ।
कैप्टन ने गुटका साहब हाथ में रख यह कसम खाई थी कि चार हफ्ते में नशा मुक्त कर देगे पर 100 हफ्ते बीत जाने के बाद भी पंजाब से नशा खत्म नहीं हुआ बल्कि नशा माफिया हावी हो चुके है पंजाब में नशा कई गुना बढ़ गया है इसी प्रकार कॉग्रेस सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है कैप्टन सरकार के यह 2 साल काले अक्षरों में लिखे जाएंगे उन्होंने बताया कि इसी को लेकर भाजयुमो प्रदेश के हर जिले में कैप्टन सरकार का रोष प्रदर्शन एवं पुतला जलाकर पंजाब सरकार को उनके वादे याद दिलाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *