यूपी

प्रीती भारद्वाज को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उप्र का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया

नीरज पांडेय, गाजियाबाद

दिनांक 27 अप्रैल 2019 को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की एक बैठक क्रिस्टल होटल, वसुंधरा, गाजियाबाद में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पं अशोक शर्मा, रिटा. ए.सी.पी. ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पं पीताम्बर शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष (उ.प्र.), विशिष्ट अतिथि प रवीन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय संयोजक (युवा प्रकोष्ठ) पं परमानंद जी, प्रदेश महामंत्री, पं मांगेराम जी, जिला अध्यक्ष (दादरी), एडवोकेट पं ज्ञान चंद शर्मा, पं बी.डी. शर्मा, महामंत्री (दिल्ली प्रदेश), पं सुनील वत्स, वरिष्ठ उपाध्यक्ष (दिल्ली प्रदेश), पं पंकज पाठक, सचिव (चांदनी चौक, दिल्ली), मा. सतवीर शर्मा, रितेश शर्मा, पं नवनीत, अनेक गणमान्य व्यक्तियों के साथ साथ अनेक माताएं और बहनें उपस्थित रहे।
पंडित नीरज दुबे, प्रेस सचिव (दिल्ली प्रदेश) ने बताया कि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा सम्पूर्ण भारत वर्ष के साथ साथ विदेशों में भी विप्र समाज के लोगों के उत्थान के लिए समर्पित संस्था है जो विप्र समाज के लिए नई नई योजनाओं के साथ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है।
इस अवसर पर आल इंडिया रेडियो के एफ एम रैनबो की उद्घोषिका नीरजा चतुर्वेदी ने अपनी मर्म स्पर्शी कविताओं और वचनों से सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य रूप से उतर प्रदेश के अध्यक्ष पं पीताम्बर शर्मा ने संगठन का विस्तार करते हुए श्रीमती प्रीती भारद्वाज को वरिष्ठ उपाध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) की जिम्मेदारी सौंपते हुए मनोनयन पत्र सौंपा। उपस्थित सभी लोगों ने प्रीती भारद्वाज द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए बधाइयां दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *