हरियाणा

सड़क दुर्घटना में एचडीएफसी सेल्समैन का हाथ कटा

Share now

सोहना, संजय राघव
कस्बे के पलवल बल्लभगढ़ मार्ग पर एक सड़क हादसे में एचडीएफसी बैंक में कार्यरत सेल्समेन का हाथ कट गया जिसे घायल अवस्था में सोहना के नागरिक अस्पताल में लाया गया l जहां से उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गयाl सेल्समेन अपनी बाइक से सोहना आ रहा था व बल्लबगढ़ मोड़ के पास कैंटर चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लियाl पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है.
जानकारी के अनुसार, जिला पलवल गांव धतिर निवासी राहुल सोहना के एचडीएफसी बैंक में सेल्समैन के पद पर कार्यरत था पद पर कार्यरत था ड्यूटी के बाद जब वह अपने घर जा रहा था उस समय जब वह बल्लमगढ़ मोड़ के पास पहुंचा तो एक तेज गति से आ रहे कैंटर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया l केन्टर उसके हाथ के ऊपर से गुजरता हुआ निकल गया व मौके से फरार हो गया l घायल अवस्था में उसे सोहना के नागरिक अस्पताल लाया गया जहां से उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गयाl
थाना प्रभारी अरविंद दहिया ने बताया इस मामले में कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *