हरियाणा

सोहना पुलिस ने 8 जुआरियों को दबोचा

Share now

सोहना, संजय राघव
सोहना पुलिस ने कस्बे के पलवल मार्ग पर पेड़ के नीचे जुआ खेल रहे आठ जुआरियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लियाl पुलिस ने जुआरियों के पास से 21हजार रुपए नकद बरामद किए वही उनके पास से ताश की गड्डी भी पुलिस ने बरामद की lपुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दिया.
जानकारी के अनुसार, सोहना पुलिस को इत्तला मिली की कस्बे के पलवल मार्ग पर कुछ लोग पैसे लगाकर जुआ खेल रहे हैं lमामले की भनक पाते पुलिस ने मौके पर रेड की सभी जुआरियों को धर दबोचा lमौके से पुलिस ने पथरेड़ी निवासी अनिल, खेड़ा खलीलपुर निवासी पवन , धुनेला निवासी साहिल, नहर कॉलोनी निवासी श्याम सुंदर, सोहना नहर कालोनी निवासी सुनील ,आटा निवासी गुरु दत्त , हरिकेश निवासी रिवाड़ी ,नूनेरा निवासी निवासी इमामुद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया.
थाना प्रभारी अरविंद दहिया ने बताया कि इस मामले सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *