उत्तराखंड

वन महोत्सव के अवसर पर जीआईसी देवीधुरा में किया पौधरोपण 

Share now

दीपक शर्मा, लोहाघाट
राजकीय इंटर कॉलेज देवीधुरा के प्रधानाचार्य दिनेश जोशी एवं वन दरोगा शंकर राम की उपस्थिति मे स्कूली बच्चों तथा वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा वन महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें वन विभाग एवं स्कूली बच्चों द्वारा अलग अलग प्रजातियों के सैकड़ों पौधो का रोपण किया गया।
स्कूली बच्चों को वन एवं पर्यावरण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियां दी गयी। वन महोत्सव कार्यक्रम में शंकर राम वन दरोगा, घनश्याम फुलारा वन रक्षक,सुरेश चंद्र, दिनेश जोशी प्रधानाचार्य इंटर कालेज देवीधुरा,डॉ हेमन्त कुमार बिनवाल,नरेन्द्र नाथ गोस्वामी,डॉ विपिन चंद्र जोशी ,शकुन्तला बोरा,विशन दत्त खिलानन्द पाण्डे, बाला गिरी,आदि ने स्कूली बच्चों को पेड़ पौधों के अपने आसपास लगाने एवं उनसे होने वाले फायदों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *