उत्तराखंड

कारगिल दिवस पर रैली निकालकर बच्चों ने वीर जवानों को किया सलाम 

Share now

दीपक शर्मा, लोहाघाट
सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर भिंगराड़ा मे 20वां कारगिल दिवस के उपलक्ष्य में भैया/बहिनों तथा आचार्य स्टाफ के द्वारा विद्यालय से ऐड़ी मन्दिर बाजार तक झांकी निकालकर पथ संचलन किया गया तदउपरान्त विद्यालय में समाजसेवी रमेश चंद्र भट्ट की अध्यक्षता तथा दिनेश जोशी के संचालन में भारत माता चित्र का पूजन कर वीर सहीदो को याद किया गया।


विद्यालय मे हुए कारगिल दिवस कार्यक्रम को लेकर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमबल्लभ भट्ट ने स्वागत,आभार व्यक्त करते हुए कारगिल दिवस की विस्तार से जानकारियां दी। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के विनोद जोशी,हेम जोशी,निर्मला जोशी, गीता भट्ट,दीपिका,जानकी,सुनीता भट्ट ने सहयोग किया।
इस अवसर पर विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रतिभा जोशी को प्रथम ,अनिल जोशी द्वितीय तथा चम्पा भट्ट तृतीय स्थान पर रहे तत्पश्चात सभी प्रतिभागियों को पुरुस्कृत कर मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *