बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
बेरमो वन क्षेत्र के ऊपरघाट स्थित कंजकिरो पंचायत के टैहरवासीरी जंगल में पावर ग्रीड़ कंपनी के द्वारा अवैध रूप से पेड़ों की कटाई के विरूद्व ग्रामीणों के आंदोलन में डुमरी विधायक जगरनाथ महतो अब कूंद गए है। इस
मामले को लेकर रविवार को डुमरी विधायक जगरनाथ महतो जांच करने टैहरवासीरी जंगल
पहुंचे। टैहरवासीरी जंगल में महुआ व सखुआ के विशाल पेडों की कटाई देखकर दंग रह गए। उन्होंने कहा कि पावर ग्रिड कंपनी के अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी माफियाओं से मिलकर जंगल को काटा जा रहा है। रैयतों को बिना जानकारी दिए दर्जनों विशालकाय महुआ का पेंड काट दिया गया। रैयतों के अधिकार के लिए हर संभव प्रयास किया जाऐगा। पूरे मामले की जानकारी राज्य के मुख्य सचिव, सरकार व विभागीय मंत्री को अवगत कराया जाऐगा। इसके बाद अगर रैयतों को मुआवजा नही मिला, तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाऐगे। वन एंव पर्यावरण सुरक्षा समिति के संयोजक खिरोधर महतो ने कहा कि पावर ग्रीड कंपनी जंगल को उजाड़कर टावर लगाना चाहती है। चालिस वर्षों से हमारे पूर्वजों ने जंगल को अपने बाल-बच्चों के जैसा परिवरिश किया है। जंगल माफियाओं से मिलकर पेंडों की कटाई कर बेचा गया है। वन समिति के बिना जानकारी के ही जंगल को काटा जा रहा है। सोमवार को डुमरी विधायक जगरनाथ महतो के नेतृत्व में बोकारो डीसी ओर बोकारो डीएफओ से मिलकर मामले की जानकारी दी जाऐगी। ट्रांसमिशन लाइन ललपनिया से गोबिंदपुर जा रही है।
इस दौरान कंजकिरो पंचायत के टैहरवासीरी जंगल में लगभग सात हजार महुआ व सखुआ का पेंड काटना है।
इधर, नावाडीह सीओ अंगारनाथ स्वर्णकार ने जांचकर पूरे मामले की जानकारी बोकारो डीसी को सौंपने की बात कही है। इस दौरान वन समिति के योद्घा महतो, प्रकाश कुमार रंजन, प्यारेलाल महतो, फागुन तुरी, लालधारी महतो, दुलारचंद महतो, देवनारायण महतो, कमल महतो, दिनेश महतो, सोनाराम हेम्ब्रम, शिवचरण महतो सहित रैयत उपस्थित थे।
फोटो-ऊपरघाट स्थित टैहरवासीरी जंगल में पावर ग्रिड कंपनी के द्वारा काटी गयी पेडों का जायजा लेते विधायक।