झारखण्ड

बाबा बैजनाथ धाम के लिए कांवरियों का जत्था रवाना

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
ऊपरघाट स्थित मुंगो-रंगामाट्टी पंचायत के कोठी गांंव से बाबा बैजनाथ धाम के लिए कांवरियों का एक जत्था रवाना हुआ। बाबा धाम रवाना होते हुए कांवरियों ने हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए प्रस्थान किया।

इसके पूर्व कांवरियों ने स्थानीय शिव मंदिर में पूजा-अर्चना किया। सभी कांवरियां सावन मास के पहले सोमवार को जलाभिषेक करेंगे। बाबा बैजनाथ को जलाभिषेक करने के बाद बाबा बासुकीनाथ को जलाभिषेक करते हुए बाबा विश्वनाथ का काशी में भी जलाभिषेक करेंगे। कांवरियों में दिलीप सिंगर,रमेश महतो, संजय कुमार,राधा कुमारी आदि रवाना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *