उत्तराखंड

जल्द भरे जाएंगे टनकपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में टीचर्स के खाली पद

इंडिया टाइम 24 की खबर का असर
राजेंद्र भंडारी, टनकपुर
टनकपुर इंजीनियरिंग कॉलेज की बदहाली दूर होने की आस जगने लगी है. इंडिया टाइम 24 में कॉलेज की बदहाली के संबंध में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किये जाने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने इस संबंध में एक विज्ञप्ति जारी कर दी है. हालांकि, विवि प्रशासन की ओर से अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि ये भर्तियां कब तक होंगी और चालू सत्र के विद्यार्थी इसका लाभ ले पाएंगे अथवा नहीं. इससे विवि प्रशासन और प्रदेश सरकार की मंशा पर भी सवाल उठने लगे हैं.
आपको बताते चलें कि उत्तराखंड तकनीकि विवि द्वारा संचालित एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज, टनकपुर आधी अधूरी तैयारियों के साथ वर्ष 2016 में चालू कर दिया गया था. उसमें लैब, परमानेंट फैकल्टी, किताबों आदि सुविधायें नहीं दी गई थीं. इस संबंध में इंडिया टाइम 24 ने समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इसमें 24 द्वारा यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ओर अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता की गई थी. उसके बाद आनन फानन में यूनिवर्सिटी ने पेपर नियुक्ति की विज्ञप्ति तो जारी कर दी है लेकिन ना ही इसमें किसी प्रकार का आरक्षण तय किया गया है और न ही यह स्पष्ट किया गया है कि पूर्व से कार्य कर रहे लोगों को इसमें कितने अतिरिक्त अंक या लाभ मिलेगा. इस संबंध में बात करने के लिये यूनिवर्सिटी के नोडल अधिकारी केएस बैसला को कई बार फोन ओर msg किया गया किन्तु कोई जवाब नहीं मिला. वहीं विवि की रजिस्ट्रार आरती रावत ने बताया कि विज्ञप्ति जारी कर दी गई है. जल्द ही स्थिति में सुधार होगा.

यहां पढ़ें पूरा मामला…

अव्यवस्था पर भड़के इंजीनियरिंग छात्र, एसडीएम को सौंपा मांगपत्र

अव्यवस्था पर भड़के इंजीनियरिंग छात्र, एसडीएम को सौंपा मांगपत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *