झारखण्ड

बोकारो थर्मल: एकादशी व्रत उद्यापन के साथ हुआ तुलसी विवाह

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
डीवीसी कर्मचारी रामांकात के आवास में सामूहिक एकादशी व्रत उदयापन व तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। शुक्रवार को एकादशी पर तुलसी जी का बारात शिव मंदिर पहुंची। मंदिर में तुलसी विवाह पर कथा सुनाई।

तुलसी जी के कन्यादान में भक्तजनों ने आभूषण, राशि, वस्त्र व उपहार भेंट किए। श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी वितरण किया गया। डीवीसी कर्मचारी रामाकांत सिंह के आवास में श्रद्धालुओं ने तुलसी जी की बारात रवानगी की रस्म अदा की। बारात की सभी रस्में पूरी की। गायत्री देवी ने बारात तुलसी जी का लेकर शिव मंदिर में पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने बारात का स्वागत किया। गायत्री देवी व पूजा सिंह ने बतायी कि हमें गुरुओं के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। ऐसे धार्मिक कार्य करने से जहां हमारे मन को शांति मिलती है। वही प्रभु से जुड़ने का रास्ता भी आसान होता है। हमें हर धर्म का सम्मान करना चाहिए। हर धार्मिक काम करने के साथ मिलजुल कर रहना चाहिए। तुलसी विवाह में मुख्य रूप से गायत्री देवी, पूजा सिंह, लता सिंह नीतू देवी, खुशबू देवी, सुप्रिया देवी, अर्पणा सिंह, नूतन सिंह, हेमलता देवी, खुशब देवी, मीनाक्षी देवी, रूपा देवी, लक्ष्मी देवी, अंजलि देवी आदि श्रद्वालू मौजूद थे। इस दौरान सिंदूर खेला की रस्म अदा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *