झारखण्ड

काॅर्मेंल स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार 
कार्मेल स्कूल में कम्युनिटी काॅलेज के शुभारंभ समारोह को लेकर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। विधार्थियों झारखंड के संथाली लोकनृत्य की प्रस्तुति से उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों का मन मोह लिया। पानी बिन सब सून पर आधारित लोकनृत्य प्रस्तुत कर पानी ही जीवन है और पानी के बिना जीवन बेकार है के बारें में जीवंत प्रस्तुति दी। इसके अलावे बेटी बचाव बेटी बढाव पर भी मन मोहक संगीत के साथ नृत्य प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का संचालन अमित लकड़ा और पूनम मरांडी के शायरों-शायरी की प्रस्तुति समारोह में उपस्थित लोगों को खूब गुदगुदाया। इस मौके पर काॅर्मेंल स्कूल परिवार की ओर से बतौर मुख्य अतिथियों को शाॅल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *