नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक तरफ जहां दिल्ली में सीलिंग की जा रही थी वहीं अब धड़ल्ले से बेखौफ होकर अवैध निर्माण किए जा रहे हैं| ताजा मामला आदर्श नगर इलाके का है| यहां आदर्श नगर मार्केट में अवैध निर्माण किया जा रहा है| आदर्श नगर मार्केट में पार्क के सामने पुलिस बूथ के पास बिहारी बर्तन स्टोर में पांचवीं मंजिल का निर्माण नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा है| इसके खिलाफ दिल्ली नगर निगम की ओर से अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है| सूूूूूत्र बतााााहैं कि निगम यहां की कुछ अवैैध बिल्डिंगों केेखिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है. ऐसे में इस अवैध निर्माण को इजाजत किसने दी ते जांच का विषय है. हैरानी की बात तो यह है कि अवैध निर्माण को छुपाने के लिए ऊपर से नीले रंग का प्लास्टिक डालकर ढका गया है| इस वार्ड की पार्षद भारतीय जनता पार्टी की नेत्री गरिमा गुप्ता है|
सूत्र बताते हैं कि यह अवैध निर्माण नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों की मिलीभगत से किया जा रहा है| इस बिल्डिंग के अवैध निर्माण के एवज में नगर निगम के अधिकारियों और एक भाजपा नेता को मोटा चढ़ावा चढ़ाया गया है| यही वजह है कि इस अवैध निर्माण के खिलाफ अभी तक नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई| बता दें कि दिल्ली में अवैध निर्माण के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोला हुआ है| आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह दावा की भी किया था कि भारतीय जनता पार्टी के एमसीडी पर काबिज नेता अवैध निर्माण की एवज में उगाही कर रहे हैं| इसके बावजूद स्थानीय विधायक पवन शर्मा जो कि आम आदमी पार्टी से हैं, वह अपने विधानसभा क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ चुप्पी साधे हुए हैं|
अगली किस्त में हम आपको बताएंगे कि वह कौन सा भाजपा नेता है और नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच का वह कौन सा अधिकारी है जिसके संरक्षण में बिहारी बर्तन स्टोर द्वारा अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है| इस संबंध में जब नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के आला अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया| अगर वह चाहे तो मोबाइल नंबर 75 280 22520 पर फोन करके अपना पक्ष दे सकते हैं हम उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेंगे|