यूपी

भाकियू (भानु) की लखनऊ में महापंचायत आज,  निकला लाखों किसानों का रेला

Share now

प्रयागराज। किसान आयोग का गठन, पांच हार्सपॉवर तक बिजली फ्री, किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफी सहित अन्य मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) की 11 फरवरी को लखनऊ में किसान महापंचायत आयोजित की जायेगी। महापंचायत में पूरे देश से एक लाख किसानों को बुलाया गया है। पिछले एक माह से पंचायत के लिये किसानों से संम्पर्क अभियान चल रहा है।
प्रदेश महासचिव डा. बीके सिंह ने बताया कि किसान महापंचायत पीजीआई हॉस्पिटल से पहले इलाहाबाद- राय बरेली राज मार्ग पर डानबास्को मैदान में होगी, जहां पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निजी सचिव और प्रतिनिधि मंत्री से उपरोक्त मुद्दों पर वार्ता की जायेगी। इसके बाद किसानों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर खेती- किसानी के संकट पर तैयार मांग पत्र सौंपेगा।
प्रयागराज मंडल सहित प्रदेश के सभी 18 मंडलों के मंडल अध्यक्षों को महापंचायत की तैयारी के लिये विशेष तौर से कहा गया है। महापंचायत को राष्टीय अध्यक्ष ठा. भानु प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, प्रदेश संरक्षक फूलचंद्र दुबे जी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी सम्बोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *