यूपी

उत्तर प्रदेश में कोविड से मृत शेष पत्रकारों के आश्रितों को अविलम्ब 10 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए

बरेली। उत्तर प्रदेश में कोविड महामारी से बहुतायत में मारे गए तमाम पत्रकारों के आश्रितों को लाभान्वित करने के लिए 31 जुलाई 2021 को लखनऊ में इण्डिया टी. वी.के वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा की अगवाई में आनन-फानन में एक कार्यक्रम हुआ था। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड मृतक कुछ पत्रकारों के आश्रितों को 10 लाख ₹ की आर्थिक सहायता प्रदान की थी। पत्रकार रमेश चंद्र जैन एवम निर्भय सक्सेना ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को मेल भेजकर कहा कि कुछ जटिल कागजी औपचारिकताओं को वक्त पर पूरा नहीं कर पाने के कारण प्रदेश में अधिसंख्य पत्रकारों के आश्रित अभी भी 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि पाने से वंचित रह गए थे। वरिष्ठ पत्रकार द्वय रमेश चन्द जैन, निर्भय सक्सेना ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मेल भेजकर सरकार की इस सहायता से वंचित रह गए कोविड मृतक पत्रकारों के आश्रितों को अविलम्ब 10 लाख ₹ की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *