यूपी

कोरोना जांच कैंप के साथ ही सैनेटाइजेशन भी करवा रहे भाजपा पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना कातिब मम्मा, लोगों ने कहा-शुक्रिया

नीरज सिसौदिया, बरेली
कोरोना का प्रकोप दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है. ऐसे में भाजपा पार्षद और बरेली विकास प्राधिकरण के सदस्य सतीश चंद्र सक्सेना कातिब मम्मा लगातार कोरोना का प्रसार कम करने के प्रयासों में लगे हैं. लगातार लोगों की कोरोना जांच के लिए कैंप का आयोजन करने के साथ ही मम्मा सैनेटाइजेशन का कार्य भी करवा रहे हैं.

दो दिन पूर्व संक्रमित मिलने के कारण मम्मा के वार्ड नंबर 23 के राजेंद्र नगर बी ब्लॉक को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया था. इस पर मम्मा ने पूरा इलाका सैनेटाइज कराया. इससे पहले भी वह लगातार सैनेटाइजेशन कार्य करवा रहे थे.
मंगलवार को इज्जतनगर थाना के पास स्थित ट्यूलिप ग्रेस सोसाइटी को सैनेटाइज कराने हेतु स्थानीय लोगों ने मम्मा से गुहार लगाई थी. इसके बाद मम्मा ने सोसाइटी को सैनेटाइज कराया. इस पर ट्यूलिप ग्रेस रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हीरा लाल ने उनका आभार व्यक्त किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *