यूपी

सेवा सप्ताह के अंतर्गत भाजयुमो ने छात्रों को दिया स्वच्छता का संदेश

विकास द्विवेदी, बहराइच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल सेवा सप्ताह के क्रम में भाजयुमो ने विकास खण्ड कार्यालय परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष आनन्द पाण्डेय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार गिरी ने की। इस अवसर पर लोगों ने झाड़ू लगाकर उपस्थित छात्रों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। मुख्य अतिथि पाण्डेय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी का जीवन सेवा को समर्पित है। सेवा ही उनके जीवन का उद्देश्य है वे देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा हम सभी उनके जीवन से सीख लेते हुए अपने घर के आस पास एवं विद्यालय में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने छात्रों व उपस्थित लोगों को स्वच्छता का संदेश भी दिलाया। इस अवसर पर मण्डल महामंत्री राजकुमार शुक्ल रवि शुक्ल पवन पाण्डेय दुर्गेश शुक्ल विवेक शुक्ल विजय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक कृष्ण चन्द पाठक राजीव सिंह अवधेश तिवारी राम रक्षा शुक्ल सहित विद्यालय के छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *