पंजाब

महाराष्ट्र और झारखंड के बाद दिल्ली चुनाव को लेकर भी सच साबित हुई ज्योतिष आचार्य नरेश नाथ की भविष्यवाणी, अब बिहार चुनाव को लेकर कही ये बात

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य नरेश नाथ की भविष्यवाणी एक बार फिर सही साबित हुई है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी सत्ता में वापसी कर चुकी है. भाजपा और कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा है.


बता दें कि नरेश नाथ ने महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव के दौरान जिन पार्टियों के सत्ता में आने की भविष्यवाणी की थी वही सत्ता पर काबिज हुईं. इसके बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही दिल्ली की सत्ता में आम आदमी पार्टी के सत्ता में वापसी करने की भविष्यवाणी की थी. उन्होंने मतदान की तारीख को आम आदमी पार्टी के लिए शुभ मुहूर्त करार दिया था. साथ ही यह भी कहा था कि कांग्रेस और भाजपा का इस चुनाव में बुरा हाल होने वाला है. नरेश नाथ ने इस संबंध में अपने फेसबुक वॉल पर अपनी भविष्यवाणी को शेयर भी किया था. इंडिया टाइम 24 ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था. आज चुनावी नतीजे आ रहे हैं और आम आदमी पार्टी 63 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस के खाते में एक भी सीट नहीं आती नजर आ रही है. भाजपा सात सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
इसके अलावा नरेश नाथ ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी भविष्यवाणी की है. नरेश नाथ के अनुसार इस बार भी नीतीश कुमार सत्ता में वापसी करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *