दुनिया देश

बाप ने गला काटकर की 16 साल की बेटी की हत्या, वजह कर देगी हैरान…

Share now

यूपी के बहराइच के रिसिया थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय बेटी की दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम संबंध के चलते कथित रूप से हत्या कर दी.

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि रिसिया थाना के अंतर्गत विशुनपुर गांव में सुभाष ने कुछ दिन पहले ही अपनी पुत्री शंकरानी का विवाह किया था, लेकिन अभी गौना नहीं हुआ था.

बताया जा रहा है कि शंकरानी का गांव में दूसरे समुदाय के एक युवक छोटकऊ से कथित प्रेम प्रसंग था. छोटकऊ का चाचा इब्राहिम गांव का प्रधान है.

उन्होंने बताया कि 20 जून को युवक के खिलाफ पॉक्सो कानून एवं भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था. छोटकऊ को 23 जून को गिरफ्तार किया गया था.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शंकरानी की रविवार को कथित रूप से गला रेतकर हत्या कर दी गई. शंकरानी का शव गांव के बाहर एक बाग से बरामद हुआ.

उन्होंने बताया कि सुभाष ने इब्राहिम एवं तीन अन्य लोगों पर हत्या, लूटपाट और अपहरण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया. पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो शंकरानी के कथित प्रेम प्रसंग की बात सामने आई.

उन्होंने बताया कि पुलिस की पूछताछ में सुभाष ने आरोप स्वीकार किया कि उसकी पुत्री छोटकऊ के खिलाफ बयान देने के लिए राजी नहीं हो रही थी, इसलिए उसकी कथित रूप से हत्या कर दी गई.

मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने सुभाष के खिलाफ हत्या करने, फर्जी मुकदमा दर्ज कराने और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शंकरानी का बाल विवाह कराने संबंधी मामले की जांच के भी आदेश दिए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *