देश

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे सोने के दाम

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार को भी तेजी जारी रही। इस साल अब तक सोने के दाम में करीब 35 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिला है। सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों सोना और चांदी के दाम में क्रमश: 185 रुपये प्रति 10 ग्राम और 1,672 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। आज से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के पांचवें ट्रांच को भी सब्सक्रिप्शन के लिए खोल दिया गया है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड एक तरह की सरकारी सिक्योरिटी होती है, जिसे आरबीआई द्वारा जारी किया जाता है।
सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में दिनभर के कारोबार के बाद सोने का दाम 185 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़ा। इसके बाद अब नया भाव 54,678 रुपये तक पहुंच गया है। इसके पहले शुक्रवार को कारोबारी सत्र के बाद सोने का भाव 54,493 रुपये स्तर पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है और फिलहाल यह 1,973 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *