झारखण्ड

बेरमो और नावाडीह में बने अस्पतालों को समर्पित किया जाए

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
बेरमो की उप प्रमुख करुणा देवी ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र प्रषित किया है। जिक्र करते हुए लिखा है कि बेरमो अनुमंडल के विभिन्न प्रखंड में लगभग सौ करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल निर्माण कराया गया है। परंतु आज तक अस्पतालों का उद्घाटन अंधर में अटका हुआ है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र की गरीब परिवारों को ईलाज के लिए कई किमी की दूरी तय कर अस्पताल जाना पड़ रहा है। वैश्विक महामारी के चलते भी गरीबों को परेशानी हो रही है। मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए लिखा है कि जल्द ही अस्पतालों का उद्घाटन कर गरीबों को बचाएं। उप प्रमुख करूणा देवी ने इसके अलावे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को भी एक पत्र भेजकर इसपर विचार करने की बात कही है। इधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता मोतीलाल महतो ने भी बेरमो और नावाडीह प्रखंड में बने अस्पतालों को यथाशीघ्र चालू करने की मांग राज्य सरकार से किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *