झारखण्ड

पानी व बिजली सप्लाई की मांग महिलाओं ने की

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
सीसीएल फेज दो के सीसीएल कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं ने पीने का पानी व बिजली आपूर्ति करने की मांग तत्काल की है। रंजन देवी, लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी, किरन देवी, सरस्वती देवी, जोरा बाई, मीना देवी, आशा देवी, राधिया देवी, रूबी देवी व बिंदिया देवी ने कहा कि सीसीएल कॉलोनी में रात से पानी व बिजली की आपूर्ति बंद कर दिया गया है। सीसीएल का पानी सप्लाई वाला कुंआ में ऐश पौड़ का छाई भर गया है। छाई भरने के कारण कुंआ पूरी तरह डूब गया है। पानी नहीं रहने के कारण खाना कैसे बनाऐगे, पीऐगा क्या। बिजली नही रहने के कारण अंधेरें में रहना मुश्किल हो जाऐगा। इन महिलाओं ने डीवीसी अधिकारियों व बेरमो सीओ व फेज दो परियोजना के खान प्रबंधक घनश्याम सहित जनप्रतिनिधियों से बात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *